बसपा के डेढ़ दर्जन से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाजपा में जताई आस्था

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

सभी को सांसद ने दिया पार्टी ध्वज, दर्शन नगर क्षेत्र से पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में पूर्व सेक्टर अध्यक्ष भी शामिल

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी में भी सक्रिय कार्यकर्ताओं में भगदड़ के हालात हैं। समाजवादी पार्टी के बाद अब बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष व पार्षद की प्रत्याशी सहित डेढ़ दर्जन बसपा कार्यकताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दर्शन नगर क्षेत्र से पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को सांसद लल्लू सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी का ध्वज देकर व माल्यार्पणा कर पार्टी में शामिल कराया।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके सफल क्रियान्वयन से जनता के मन में उत्साह का माहौल है। 4 जून 400 पार का नारा अब जनता स्वंय लगा रही है। विगत दो कार्यकाल में सरकार की योजनाओं तथा विकास को भारत के हर नागरिक ने महसूस किया है। भ्रष्ट्राचार पर कड़े प्रहार से विपक्षी दलों में बौखलाहट का माहौल है। जिससे वे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।  महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी में आए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। करोड़ो कार्यकताओं के दम आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।  पार्टी में शामिल बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष अमरजीत कोरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर हम सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शर्मारानी कोरी, प्रेमनाथ कोरी, नेहा कोरी, गुलशन कोरी, आशीष कोरी, रीतिक कोरी, राम अंजोर ठेकेदार, राजू कोरी, राजेश कोरी, जगन्नाथ कोरी, विनीत कोरी, कर्मचन्द्र अनिल कुमार, पवन कुमार, उर्मिला, फुलमाती, नीलम, नीतू, काजल, किस्मता, अर्जुन रावत, अरूण रावत  सहित अन्य लोग शामिल है। इस दौरान लोकसभा प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, सूरज सोनकर महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शैलेन्द्र कोरी, अशोक कसौधन, कैलाश चौधरी, दिलीप रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अवध विवि ने रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट के तहत विभागों से मांगे प्रस्ताव

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya