in

शरद सिंह समीक्षा अधिकारी के पद पर हुए चयनित

अयोध्या। भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह के करीबी छोटे भाई शरद सिंह का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी के पद पर उत्तर प्रदेश सचिवालय में चयन होने पर पूरे मोहल्ले वासियों में खुशी की लहर पैदा हो गई है।

सत्यभान सिंह जनवादी ने बताया कि शरद सिंह बहुत ही मिलन सार,मृदु भाषी,सरल स्वभाव का होनहार युवा है शुरू से संघर्ष कारी रहा है।पढ़ाई को अपना उद्देश्य बनाते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचे है।इसके पहले भी शरद का चयन लोवर पीसीएस एडीईओ के पद पर हो चुका है।शरद सिंह की माता भी शिक्षिका है और पिता पेशे से डाक्टर है।

शरद सिंह का छोटा भाई डाक्टर सौमित्र सिंह डायट प्रवक्ता है। शरद सिंह ने अपनी कामयाबी को माता पिता के साथ पूर्व राष्ट्रपति व मिशाएल मैन डाक्टर अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते है और उनके विचार“सपना वो नही जो आप सोते हुए देखते है,सपना वो है जो आपको सोने नही देता है“इससे प्रेरणा लेते हुए शरद सिंह को इतनी बड़ी कामयाबी मिली। आज पूरे जिले को शरद सिंह पर नाज है।और संगठन में जल्द ही प्रतिभावान नौजवान का स्वागत समारोह आयोजित करके स्वागत करेगा।

इसे भी पढ़े  रामपथ निर्माण में ध्वस्त हुए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना की मांग ने पकड़ी तेजी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

प्राथमिक विद्यालय के बगल लगा ट्रांसफार्मर व तार खोल ले गए चोर

सेवा भारती ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी रसोई की सामग्री