शान्ती देवी वेल्फेयर फाउंडेशन ने 250 जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। गरीबों असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए कई वर्षों से शान्ती देवी वेल्फेयर फाउंडेशन प्रदेश व देश में कर रहा कार्य, फाउंडेशन की ओर से 100 पुरुष व 150 महिलाओं को देवगांव में कंबल वितरण किया गया।
मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज विकासखंड के पूरे सुरती देवगांव में शान्ती देवी वेल्फेयर फाउंडेशन के सदस्य सिराज अहमद ने मंगलवार को देवगांव स्थित अपने आवास पर 250 जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया।

सिराज अहमद ने बताया कि जब पूरा देश वैश्विक महामारी (कोरोना काल) के दौरान भी फाउंडेशन द्वारा अनाज, खाद्य सामग्री, दवा, मास्क, सैनिटाइजर आदि जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया था। जबकि वर्तमान में कड़ाके की ठंड व बढते कोरोना को देखते हुए कंबल एवं मास्क का वितरण किया जा रहा है।

शान्ती देवी वेल्फेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुस्कान कपूर ने कहा क्षेत्रवासियों व जरूरतमंदों के सहयोग के लिए शान्ती वेल्फयर फाउंडेशन एवं मुस्कान कपूर फाउंडर सदैव गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से अनीश खान, विनोद पाल, राजू, मकबूल, गुफरान, रिजवान, आजाद, कर्म राज, मनीराम, संदीप, असलम सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya