कई राज्यों में रविवार हो सकती है भारी बारिश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ब्यूरो। रविवार को कई राज्यों में भारी बारिश के आसार है। ओडिशा में फानी तूफान के चलते मौसम में बदलाव आ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जारी कर बताया है कि चक्रवाती तूफान फानी के चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल, मिजोरम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बाद पूर्वोत्तर पहुंचे फानी से अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। एनडीआरएफ के डीआईजी ऑपरेशंस प्रदीप कुमार राणा के मुताबिक, अब यह आगे बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। स्थिति नियंत्रण में है और अधिक हानिकारक प्रभाव नहीं है। पश्चिम बंगाल में छक्त्थ् की 9 टीमें मौजूद हैं। ओडिशा में अब तक इस तूफान की वजह से 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। चक्रवाती तूफान फानी के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के मद्देनजर एयर इंडिया ने आज दोपहर 3 बजे दिल्ली-भुवनेश्वर और शाम 7.45 बजे भुवनेश्वर-दिल्ली के लिए अतिरिक्त फ्लाइट चलाने की घोषणा की है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya