सात वर्षीय बालक की हत्या, मिला शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विद्युत उपकेन्द्र रानीबाजार के पीछे मिला शव

अयोध्या। थाना पूराकलन्दर क्षेत्र के सरियावा गांव में एक सात वर्षीय बालक का शव विद्युत उपकेंद्र रानी बाजार के पीछे मिला। मासूम बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजा सिंह और कल्लू पासी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बीकापुर थाना क्षेत्र के निवासी राहुल सिंह पुत्र भगवान सिंह सरियावा गांव में विद्युत उपकेंद्र के पास किराए का मकान लेकर रहते हैं। शनिवार की देर शाम राहुल सिंह का पुत्र रितिक सिंह गायब हो गया। काफी तलाश के बाद देर रात विद्युत उपकेंद्र रानी बाजार के पीछे बालक का शव मिला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह और पूराकलंदर थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने बताया कि मासूम बच्चे के पिता राहुल सिंह की तहरीर पर राजा सिंह और कल्लू पासी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही।

इसे भी पढ़े  रेल कर्मी की रेल हादसे में हुई मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya