Breaking News

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के.के. सिन्हा का निधन, पार्टी में शोक

अयोध्या। भारतपुरी कालोनी निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, एआईसीसी सदस्य केके सिन्हा का लखनऊ में निधन हो गई। हंसमुख स्वभाव के धनी अपने प्रिय नेता के चले जाने का समाचार प्राप्त होते ही अयोध्या कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया तीन दिन पूर्व सांस लेने में तकलीफ होने पर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार प्रातः लखनऊ में ली अंतिम सांस।

पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने केके सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा हमारे परिवार का एक सदस्य,एक मित्र का यूं चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है जिसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामदास वर्मा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ, शीतला पाठक, वेद सिंह कमल, संजय तिवारी, कवींद्र साहनी,शरद शुक्ला,शैलेंद्र पांडेय, शैलेश शुक्ला, अब्दुल हकीम, प्रवीण श्रीवास्तव, रामनरेश मौर्य, उमेश उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह सैनिक, हरे कृष्ण गुप्ता, मोहम्मद दानिश जिया, मंशाराम यादव, सुनील कृष्ण गौतम आदि कांग्रेस नेताओं ने केके सिन्हा को शत्-शत् नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को साहस व शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  रोजगार प्राप्ति के लिए डिजिटल मीडिया एक अच्छा प्लेटफार्म : करन चोपड़ा

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.