कोविड चिकित्सालय दर्शननगर में बढ़ाई गयी सुरक्षा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मरीजों की बढ़ती संख्या व मारपीट की घटनाओं के बाद डीएम ने लिया निर्णय

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैश्विक महामारी के कारण जनपद में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में निरन्तर वृद्वि हो रही है तथा ऐसे मरीजों को कोविड चिकित्सालय के रूप में चिन्हित राजर्षि दशरथ स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, दर्शननगर अयोध्या में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर भर्ती मरीजों के तीमारदार भी काफी संख्या में आ रहे है, जिनके द्वारा आइसोलेशन वार्ड में अनाधिकार प्रवेश करने की घटना संज्ञान में आयी है तथा स्टाफ के साथ र्दुव्यवहार एवं मारपीट की घटनाएं भी कारित की जा सकती है।

यद्यपि इन घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चिकित्सालय में आवश्यक पुलिस बल तैनाती कर दी गयी है फिर भी चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से राजर्षि दशरथ स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय दर्शननगर अयोध्या में तैनात किये गये बृजेश कुमार सिंह डिप्टी कलेक्टर अयोध्या के स्थान पर राम शंकर डिप्टी कलेक्टर अयोध्या (8923777001, 8299308189) को तैनात करते हुये इनके सहायतार्थ लेखपालों को अग्रिम आदेशों तक राउण्ड द क्लॉक निम्नानुसार तैनात किया गया है। दीपक गुप्ता लेखपाल सोहावल मो0नं0 9453148096 व सियाराम चौरसिया लेखपाल सदर मो0नं0 7379611038 को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, आशाराम यादव लेखपाल सोहावल मो0नं0 9453177014 व श्री सुरेन्द्र कुमार वर्मा लेखपाल सदर मो0नं0 8004244636 को अपरान्ह 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक। राम सागर वर्मा लेखपाल सोहावल मो0नं0 9919413584 व फकीरे प्रसाद लेखपाल सदर मो0नं0 9936195731 को रात्रि 11 बजे से प्रातः 7 बजे तक डियुटी लगायी गयी है।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित अवधि में उपस्थित रहकर नामित डिप्टी कलेक्टर के निर्देशन में तैनात पुलिस बल के साथ समन्वय बनाये रखते हुये चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता को प्रतिकूल दृष्टि से देखा जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya