सफाईकर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की धमकी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वेतन समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल जारी

अयोध्या। कई मांगों और समस्याओं के मुद्दे पर हड़ताल कर रहे नगर निगम के सफाईकर्मियों ने आर-पार की ठान ली है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद अब कार्य बहिष्कार की धमकी दी है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दो महीने का वेतन नहीं मिला है। इसी तरह सर्दी और गर्मी में नियमित रूप से वर्दी नहीं मिल पाना, जो शिक्षित है उनका प्रमोशन न होना, 8 घंटे की बजाय 12 घंटे ड्यूटी लेना आदि प्रमुख मांगें है।.

शनिवार को भी हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारी नगर आयुक्त के खिलाफ मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय बाघमार ने बताया कि पिछले कई महीनों से ज्ञापन व पत्र के माध्यम से अपनी मांगों को नगर निगम के सम्मुख रखा गया। परंतु नगर निगम प्रशासन उस पर अभी तक ध्यान नहीं दे पा रहा है। जिसको लेकर समस्त सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।

अगर हमारी मांगें नहीं पूरी होती तो हम कल से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। क्योंकि दिन रात हमारे सफाई कर्मचारी कड़ी धूप में मेहनत करते हैं लेकिन उनको नगर निगम द्वारा कोई लाभ नहीं मिलता है। धरने में सम्मिलित प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश भारती, पप्पू भारती, मंगल भारती, रोहित, अनूप, अंजनी, सोनू, विनय, गौतम, धर्मेंद्र, प्रेम शंकर, कलीम, प्रीतम भारती आदि लोग सम्मिलित रहे।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya