स्कार्पियो ने रौंदा एक की मौत, दूसरा गंभीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। एनएच-28 आरटीओ आफिस के समीप तेज रफ्तार स्कार्पिओ ने सब्जी विक्रेता और बाइक सवार युवक को रौंद डाला। दुर्घटना में सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गयी तथा बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
ठेला पर सब्जी बेंचकर घर लौट रहे 35 वर्षीय रामजी प्रजापति पुत्र रामतेज प्रजापति निवासी मझवा को शुक्रवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पिओ ने टक्कर मार दिया। ठेला के पीछे आ रहे बाइक सवार अज्ञात युवक को भी स्कार्पिओ ने अपनी चपेट में ले लिया। गम्भीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता को जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गयी। बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल है जिसका इलाज चह रहा है। दुर्घटना करने वाला वाहन भाग जाने में सफल रहा।

इसे भी पढ़े  सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya