सर्वसमाज संघर्ष मोर्चा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा – राष्ट्र के प्रति समर्पण, विपरीत परिस्थितियों में भी सामंजस्य बैठाने के लिए किया जाता रहेगा सदैव याद 

फैजाबाद। गुलाबबाड़ी उद्यान में राष्ट्रगौरव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की याद में सर्वसमाज संघर्ष मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख वक्ताओं ने अटल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हे इस सदी का महान नेता, प्रखर वक्ता, कवि व पत्रकार बताया। वक्ताओं ने आगे कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, विपरीत परिस्थितियों में भी सामंजस्य बैठाने के लिए आपको सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्हें इस राष्ट्र में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लोग पूर्ण श्रद्धा के साथ याद करेंगे। साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा0 हरेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मसेना प्रमुख सन्तोष दूबे, समाजसेवी वेद राजपाल, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पाण्डेय, चाणक्य परिषद के संरक्षक पण्डित कृपानिधान तिवारी, चाणक्य विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष पण्डित अवधेश मिश्र व अधिवक्ता कमलेश सिंह ने अटल को विराट व्यक्तित्व का स्वामी बताते हुए उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा कि विश्व राजनीति का एक चमकता सितारा अब टूट गया। श्रद्धाजंलि सभा में प्रमुख रूप से पटेश्वरी सिंह, सेवानिवृत ए0एस0पी0 प्रीतम सिंह, सेवानिवृत डी0एस0पी0 सहदेव सिंह, राम मूर्ति सिंह, सुरेन्द्र दूबे, बाबूराम पाण्डेय, पत्रकार रामकेर सिंह, राममूर्ति सिंह, राधे शरण मिश्र, शिव कुमार मिश्र, चन्द्र शेखर पाण्डेय, पत्रकार अशोक तिवारी, बाबा सीता राम दास, कौशल मिश्र, हेमा पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, बबलू मिश्र, अनुराग पाण्डेय, विजय तिवारी, रिक्की चैबे, बृजेश दूबे, विनोद पाण्डेय, पार्षद दिलीप यादव, सुखदेव गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya