समरसता कुम्भ पर राज्य सरकार खर्च करेगी पौने दो करोड़

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के संयोजकत्व में होगा समरसता कुम्भ

फैजाबाद। सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक फलक पर लाने और पौराणिक व ऐतिहासिक महोत्सव की पृष्ठभूमि में 15 व 16 दिसम्बर को डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के संयोजकत्व में विवि परिसर में समरसता कुम्भ का आयोजन किया जायेगा। आयोजन के लिए प्रदेश सरकार ने पौने दो करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित कर दी है यह जानकारी विवि के कौटिल्य सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने दिया। उन्होंने इस मौके पर समरसता कुम्भ का लोगो भी जारी किया।
उन्होंने बताया कि 1 दिसम्बर 2018 से 30 जनवरी 2019 के मध्य विभिन्न सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर वैचारिक कुम्भ के आयोजन का निर्णय लिया गया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संयोजकत्व में 1 व 2 दिसम्बर को वाराणसी में पर्यावरण कुम्भ, 8 व 9 दिसम्बर को डाॅ. भीमराव अम्बेडकर विवि आगरा के संयोजकत्व में वृंदावन में नारी शक्ति कुम्भ, 22 व 23 दिसम्बर को लखनऊ विवि के संयोजकत्व में युवा कुम्भ और 30 जनवरी को प्रयागराज में सांस्कृतिक कुम्भ का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अयोध्या की पावन धरती से समरसता मूलक पहचान और समरसता संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से समरसता कुम्भ का आयोजन किया जायेगा जिसमें समरसता के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न पंथों के मूर्धन्य सहित लगभग 3500 लोग अपनी उपस्थित दर्ज करायेंगे। दोनांे दिन प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी तथा समरसता पुस्तिका का भी विमोचन होगा। उन्होंने बताया कि आयोजक समिति का गठन कर दिया गया है। मुख्य रूपय से तीन समितियां आयोजन समिति, संचालन समिति, व्यवस्था समिति बनायी गयी हैं। आयोजन समिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य संरक्षण मण्डल के सदस्य हैं। मुझे आयोजन समिति का अध्यक्ष और मंत्री रमापति शास्त्री व डाॅ. महेन्द्र सिंह को नामित प्रभारी तथा महन्त नृत्य गोपालदास, मं. काडसिद्धेश्वर को सलाहकार तथा सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न प्रांतो के लगभग दो दर्जन सदस्य नामित किये गये है। उन्होंने बताया कि संचालन समिति में भागय्या व सुनील जी देशपाण्डेय, मार्ग दर्शक तथा रवीन्द्र किरकोले, श्यामा प्रसाद, नवल किशोर, नरेन्द्र भदौरिया, डाॅ. अनिल मिश्रा, रमापति शास्त्री, डाॅ. महेन्द्र सिंह, प्रो. आर.एन. राय, प्रो. रमापति मिश्र सदस्य नािमत किये गये है। व्यवस्था समिति में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रो. रामलखन सिंह को समन्वयक, प्रो. रमापति मिश्र को संयोजक व जिला प्रशासन से बिन्ध्यवासिनी राय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कुलसचिव रामचन्द्र अवस्थी को निरन्तर समीक्षा की जिम्मेदारी दी गयी है।
उन्होंने बताया कि समरसता कुम्भ में आमंत्रित 3500 अतिथियों के रहने के लिए नगर के 33 स्थानो पर आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है साथी है विवि का नया गेस्टहाउस में बनकर तैयार हो गया है जिसमें भी आवासीय व्यवस्था करायी जायेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya