पटेल जयंती पर होगी रन फाॅर यूनिटी
फैजाबाद। भाजपा महानगर इकाई का गठन दीपावली पूर्व कर लिया जायेगा और घोषणा कर दी जायेगी। इकाई में चार मण्डल बनाये गये हैं एक मण्डल अयोध्या नगर में तथा शेष तीन मण्डल फैजाबाद नगर में होगा। यह जानकारी सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने दिया।
उन्होंने बताया कि चारों मण्डलों का नामकरण पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक नाम के स्वरूप रखे जायेंगे। यही नहीं दीप पर्व के पूर्व महानगर इकाई के सभी मोर्चाे का गठन भी कर लिया जायेगा। विभाग प्रकोष्ठ प्रकल्प के गठन का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया जायेगा। इसी दिन पूरे देश से एकत्र लोहा से निर्मित सरकार पटेल की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री करंेगे। एक सवाल के जबाब में महानगर अध्यक्ष ने बताया कि महानगर क्षेत्र के पत्रकार आवासीय समस्या से ग्रसित हैं इसके लिए सांसद और अयोध्या विधायक से विमर्श कर कोई विकल्प तैयार किया जायेगा। समाचार पत्रों के मल्टीप्लेक्स कार्यालय के लिए भी भाजपा महानगर इकाई गम्भीर है कोई न कोई समाधान शीघ्र निकाला जायेगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, अमल गुप्ता, अभिषेक मिश्रा आदि भी मौजूद थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.