समाजवादी छात्रसभा अध्यक्ष ने लोस चुनाव को लेकर की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय लोहिया भवन पहुॅंचकर बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया और चुनाव सम्बन्धित जरूरी निर्देश सपा जिला कार्यकारिणी को दिये। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जातीय एवं साम्प्रदायिक उन्माद की राजनीति करने वाली विकास विरोधी भाजपा सरकार को देश के प्रजातंत्र एवं संविधान के रक्षा के लिये केन्द्र की सत्ता से दूर करने के लिये सपा-बसपा गठबन्धन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव व संचालन जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़ ने किया। प्रवक्ता ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद के विधान सभा क्षेत्रवार व्यवस्था में सहयोग देने के लिये पाॅंचों विधान सभा में अलग-अलग सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पदाधिकारी नामित किये है जिसमें दरियाबाद विधान सभा से कृष्ण कुमार मिश्र अम्बेडकरनगर, रूदौली से अम्बेडकरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष राम शकल यादव, मिल्कीपुर से पूर्व विधायक गोपीनाथ वर्मा, बीकापुर से सुल्तानपुर के मेराज अहमद खाॅं व अयोध्या से युवा नेता विजय बहादुर वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विधान सभा अध्यक्ष, महासचिव व विधान सभा के प्रभारियों को ही बुलाया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव, पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह दरियाबाद, सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, दरियाबाद विधान सभा अध्यक्ष रम्मी चैधरी, अयोध्या के अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू, रूदौली के अध्यक्ष छोटेलाल यादव, बीकापुर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, मिल्कीपुर के अध्यक्ष डाॅ0 वेद प्रकाश यादव आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya