संत-महंतों ने देखी राम मंदिर निर्माण की प्रगति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का जताया आभार

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मन्दिर का निर्माण कार्य तेजी चल रहा है। मंदिर निर्माण निर्माण की प्रगति को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से वीडियो व फुटेज जारी की जाती है ताकि आम जनमानस मंदिर निर्माण की प्रगति को देख सके। इसी बीच रविवार को रामनगरी के प्रमुख संत-महंतों ने जन्मभूमि परिसर पहुंच राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संतों-महंतों को मंदिर निर्माण के हर पहलुओं की विस्तार से जानकारी भी दी। राम मंदिर निर्माण की प्रगति देख संतों-महंतों ने संतोष व्यक्त करते हुए ट्रस्ट का भी आभार जताया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रविवार को मंदिर निर्माण की प्रगति से रूबरू कराने के लिए राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी मठ मंदिरों के धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया था। इसी को लेकर अयोध्या मठ-मंदिरों के संत-महंतों ने परिसर पहुंच राम मंदिर निर्माण की प्रगति को देखा और उससे रूबरू भी हुए। इस दौरान संतों-महंतों ने मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर संतोष जताया है। राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा कि मंदिर निर्माण की प्रगति से मन आह्लादित हो गया। जगदगुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मंदिर निर्माण बहुत ही अद्भुत तरीके से हो रहा है, 60 प्रतिशत से ज्यादा मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक मंदिर निर्माण का कार्य समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। सभी स्तंभों को खड़ा कर दिया गया है अब इन पर बीम और छत को लगाए जाने का क्रम भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई है कि जनवरी 2024 में भगवान को विराजमान कराए जाने के लिए जो भी तैयारियां है। वह समय से पूरी हो जाएंगी। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि संत और धर्माचार्य ने राम मंदिर आंदोलन में तमाम तरीके के कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाई। राम मंदिर के लिए लगातार संघर्षरत रहे तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का यह कर्तव्य बनता है समय-समय पर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का दर्शन संत समाज को कराएं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya