सांसद ने किया चार सड़को का लोकापर्ण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 

फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह ने सांसद निधि से अयोध्या विधानसभा में 4 सड़को का लोकापर्ण किया। लोकापर्ण समारोह की अध्यक्षता विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। सड़को में तीन ग्रामीण क्षेत्र व एक नगर निगम क्षेत्र में निर्माण हुआ है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आम जनता की खुशहाली के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार कृतसंकल्पित है। प्रदेश सरकार ने एक साल के कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति को दिया गया है। सड़कों के निर्माण से लेकर सोलर लाईट, हैण्डपम्प बिना भेदभाव के समाज को समर्पित किया गया है। हर घर को बिजली दिया जा रहा है। हर गांव की सड़क को मुख्य मार्गो से जोड़ा जायेगा। शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने गुण्डागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। सरकार के प्रयास से उद्यमियों का रुझान प्रदेश की ओर हुआ है। आने वाले समय में यहां कई उद्योग लगेंगे जिससे यहां रोजगार के अवसर सृजन होंगे।

जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि पूरा क्षेत्र के ग्राम ज्ञानापुर भदौली सम्पर्क मार्ग पर 348 मीटर लम्बी, ग्राम जानापुर में 240 मीटर, दर्शन नगर मुख्य मार्ग से तिलैया आशापुर सम्पर्क मार्ग 380 मीटर व नगर निगम के शाहजहां पुर के महावीरपुरम कालोनी में 166 मीटर लम्बी सड़क का लोकापर्ण किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, हरभजन गौड़, लक्ष्मण वर्मा, फत्ते वर्मा, शिवनारायन तिवारी, कालिका सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, रामसुख वर्मा, बाबूराम यादव, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप पाण्डेय, संजीव यादव, सुनील यादव, मनोज गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अशोक पाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya