रुद्राभिषेक से हर कष्टों से मिलती है मुक्ति: विनोद सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समाजसेवी ने रुद्राभिषेक के बाद कराया गया भंडारा

रुदौली। सावन मास के उपलक्ष्य में भेलसर स्थित आशीर्वाद पेट्रोल पंप पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी विनोद सिंह द्वारा भगवान भूत भावन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक पूजन अर्चन कर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल कुमार सिंह राजू व उनकी माता जी ने भी भगवान शिव की पूजा अर्चना कर दूध दही से अभिषेक किया।समाजसेवी विनोद सिंह ने बताया कि सावन मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन में रुद्राभिषेक से जहां हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है।इस मास में ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों से लेकर लोगों के घरों तक भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।श्रद्धालु पूरे माह आस्था और विश्वास के साथ पूजा अर्चन में जुटे हुए हैं।नेवादा गांव के नाम महाराज व पुरोहित श्रवण तिवारी ने बताया कि रुद्र हृदयोपनिषद में शिव के बारे में कहा गया है कि सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित है।रुद्राभिषेक पूजन के बाद आयोजित भव्य भंडारे में आने वाले क्षेत्रवासियों को समाजसेवी ने गुलाब का पुष्प भेंटकर स्वागत किया।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव धमेंद्र सिंह मिन्टू तेज बहादुर गुप्ता शेर बहादुर सिंह जग प्रसाद रावत पुत्तन सिंह बलराम सिंह डा0विनोद मिश्र,जितेंद पाण्डेय अर्पित मिश्र अनूप मिश्र अनुराग सिंह सत्यम पाण्डेय बृजेश सिंह अमित पाण्डेय राम अवध यादव सीताराम यादव उदयचंद मिश्र अमौनी महंत धर्मपाल यादव रामकृपाल रावत सहित हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya