रौनाही पुलिस व आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मारुति कार से तस्करी के लिए ले जायी जा रही थी अंग्रेजी शराब

सोहावल-फैजाबाद।रौनाही थाना क्षेत्र में  पशु बाजार के निकट मारुति कार से तस्करी के लिए ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब की 129 शीशी रौनाही पुलिस और अबकारी निरीक्षक ने बरामद किया। जिसकी कीमत 54 हजार से ज्यादा बतायी जाती है।
          शुक्रवार की रात हाइवे पर गश्त कर रहे प्रभारी निरीक्षक के साथ उप-निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुनील कुमार, मनोज कुमार, विनोद प्रजापति के साथ आबकारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह अबैध शराब की सूचना में निकले थे।अचानक बाजार के निकट अंडर पास की आड़ में मारुति कार नम्बर यू पी 32सी पी-92 54 संदिग्ध हालत में खड़ी दिखायी पड़ी।  पुलिस टीम मौके पर पहुची तो कार सवार फरार मिले। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में बोरे में बन्द 129 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुयी।हरियाणा की बनी रायल स्टेज नाम की इस शराब की अनुमानित कीमत लगभग 54 हजार रुपये बतायी गयी है।पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक आर.के.सिंह ने बताया कि बरामद की गयी शराब और वाहन को कब्जे में लेकर  मुकदमा दर्ज किया गया है। तशकारों की तलाश में पुलिस जुटी है।
इसे भी पढ़े  लोधीपुरवा में बनेगी सड़क, इस्माइलगंज में सुलभ शौचालय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya