सड़के किसी क्षेत्र के विकास का होती है पैमाना : रोहित सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने इण्टरलाकिंग सड़क का किया उद्घाटन

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के प्रतिनिधि व भाजपा नेता आलोक कुमार सिंह रोहित ने कुमारगंज थाना क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत जोरियम में इण्टरलाकिंग सड़क का उद्घाटन किया। राज्य वित्त आयोग के द्वारा इस सड़क का निर्माण किया गया है। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर भाजपा नेता आलोक सिंह रोहित का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ग्राम सभा में स्व रामबहादुर सिंह की स्मृति में आयोजित काव्य खंड आल्हा में भी वह सम्मलित हुए।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि सड़के किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। बेहतर सड़कों की वजह आवागमन की सुविधा में बढ़ोत्तरी होती है। इससे व्यापार में वृद्धि के साथ रोजगार सृजन भी होता है। कृषको को अपनी उपज एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में सुगमता होती है। गांवों को मुख्य मार्ग तक जोड़ने के लिए बेहतर सड़क मार्ग प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। जिला पंचायत के सभी गांवों का सर्वांगीण विकास करना हमारी प्राथमिकता है। योजनाबद्ध तरीके से जनता की राय लेते हुए इसके सन्दर्भ में कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर शिवकुमार सिंह, जोरियम प्रधान जयप्रकाश सिंह, डा डीके सिंह , सुरेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, दुर्गेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह, जोखू पासी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मो॰ फ़ारूख, विश्वनाथ सिंह, वृजनाथ सिंह, वंशराज शर्मा, शारदा गुप्ता, बाबूराम यादव, रविनाथ सिंह, सूर्यनाथ सिंह, श्रवण सिंह, अरविंद सिंह, बबलू सिंह, सुमित पाण्डेय , मो॰अलिन, वैद्यनाथ, रणत सिंह, विजय बहादुर पाण्डेय, राधेश्याम तिवारी,उपेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क

ओलम्पिक कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत 16 को

अयोध्या। रजत एवं कास्य पदक जिताने के उपरान्त स्वदेश लौटे ओलम्पिक कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण सिंह के जनपद अयोध्या आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जायेगा। 16 अगस्त की शाम तीन बजे सत्ती चौरा स्थित एक ढाबे पर स्वागत समारोह का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में प्रधान व बीडीसी की मौजूदगी रहेगी। उक्त जानकारी रामनगर धौरहरा के पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह ने दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya