जयंती की पूर्व संध्या पर याद किये गये क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। वीर क्रांतिकारी शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती की पूर्व संध्या पर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में नगर के शहीद उद्यान में बिस्मिल को नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सामूहिक पुष्पांजलि की गई।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शरद शुक्ल ने शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के समूचे जीवन को प्रेरणा बताते हुए कहा की मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर देने वाले वीरों में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल का एक विशिष्ट स्थान है। भारत की मिट्टी का कण-कण सदैव पंडित रामप्रसाद बिस्मिल तथा उनके साथी क्रांतिकारियों का ऋणी रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, सेवा दल के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता, सर्वेश पाठक, आदित्य शुक्ला, योगेश पाठक, अरुण पाठक, शिवराम बाल्मीकि, अर्जुन वर्मा , विश्वास मालवीय, बृजेश सिंह चैहान, अश्वनी सिंह मधुर, प्रभाष श्रीवास्तव, शोभित शुक्ला, सावन शर्मा आदि जन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  मकान में दिनदहाड़े लूट की खबर से मची हलचल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya