मोबाइल की दुकान से हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दो लैपटॉप, 26 मोबाइल बरामद

रूदौली। पटरंगा पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है।कुछ दिन पूर्व रानीमऊ चौराहा पर स्थित मोबाइल की दुकान से लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी हुई थी।पटरंगा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने घटना की खुलासा के लिए टीमें गठित कर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर मंगलवार को दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर लिया है।जिनके पास से दो लैपटॉप,26 मोबाइल फोन,स्क्रीन गार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बरामद किया है।बरामद किए गए समानो की अनुमति लागत लगभग 95000 रुपए बताई जा रही है।

पटरंगा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुलाम रसूल उपनिरीक्षक हरिवंश यादव उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव चौकी प्रभारी हाइवे व कांस्टेबल मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल रामकिशुन यादव, कांस्टेबल रामाश्रय यादव, आशीष कुमार यादव, कमलेश यादव, अजय कुमार पाण्डेय,राहुल सिंह सेंगर ने अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अभियान चलाकर दो शातिर चोर दिनेश कुमार उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू विश्वकर्मा पुत्र गया प्रसाद विश्वकर्मा उम्र करीब-23 वर्ष नि0 ग्राम रसूलपुर थाना मवई जनपद अयोध्या व फुरकान पुत्र  एजाज अली उम्र करीब 20 वर्ष नि0 बकौली मजरे रानीमऊ थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya