सेवानिवृत्त डी.सी. टंडन को एसबीआई कर्मचारियों ने दी विदाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। एस. बी. आई स्टाफ एसोसिएशन लखनऊ मंडल के उपाध्यक्ष डी0सी0 टंडन के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह एवं मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह मारवाड़ी ट्रस्ट, फैजाबाद में आयोजित किया गया। जिसमें फैजाबाद सुल्तानपुर,अंबेडकरनगर ,गोंडा, बलरामपुर एवं बहराइच जनपद के सैकड़ों की तादाद में सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संगठन महामंत्री के.के.सिंह अध्यक्ष अखिलेश मोहन उपाध्यक्ष भोलानाथ उप महामंत्री रूप राम तिवारी उप महामंत्री (हेड क्वा)का.अनुपम कुमार सहायक महाप्रबंधक आर.एस. कुशवाहा क्षेत्रीय प्रबंधक योगेश कुमार टंडन, सहायक महाप्रबंधक गया प्रसाद के साथ सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।विदाई समारोह में सेवानिवत्त उप. महामंत्री के.जी. मल्होत्रा सहायक महाप्रबंधक बी.एन टंडन, सहायक महाप्रबंधक पी. के. तलवार सेवानिर्वत्त कर्मचारी और अधिकारी मौजूद है। विदाई एवं स्वागत समारोह में कवि अशोक टाटाबरी के नेतृत्व में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया डी.सी टंडन मंडल उपाध्यक्ष के सेवानिवृत आयोजित विदाई समारोह संपूर्ण आयोजन उपमहामंत्री रूपराम तिवारी के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्य क्षेत्रीय सचिव का.एस.के त्रिवेदी फैजाबाद शाखा सचिव इंद्राज सभापति अमिता श्रीवास्तव उपसभापति नंदकिशोर सह.सचिव आरके चैरसिया,दल सिंगार आदि ने किया। सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री के.के सिंह मंडल अध्यक्ष अखिलेश मोहन उपाध्यक्ष भोलानाथ उप महामंत्री रूपराम तिवारी अनुपम कुमार, के.जी मल्होत्रा और श्री आर.एस कुशवाहा गया प्रसाद ने डी.सी टंडन के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा किया संगठन के लिए उनके द्वारा दिया गया योगदान सदैव याद किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya