निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, हुआ बड़ा फेरबदल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अनारक्षित हुआ नगर निगम, कुमारगंज व कामाख्या  नगर पंचायत, रुदौली नपाप पिछड़ा वर्ग, गोसाईगंज नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला

अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश में निकाय चुनाव को हरी झंडी दिए जाने के बाद शुक्रवार देर शाम शासन की ओर से निकायों के अध्यक्ष की आरक्षण सूची जारी होने के बाद बड़े-बड़े पांसे पलट गए। जारी सूची के तहत जपपद के लगभग सभी निकाय क्षेत्रों में पहले किया गया आरक्षण पूरी तरह से पलट गया है।

पूर्व में किए गए आरक्षण के तहत नगर निगम पहले सामान्य महिला के रूप में आरक्षित था अब अनारक्षित हो गया है। इसके चलते यहां कांटे की टक्कर के आसार बढ़ गए हैं। वहीं नगर पालिका परिषद रुदौली पहले सामान्य थी अब पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह गोसाईगंज नगर पंचायत पहले अनारक्षित अब पिछड़ा वर्ग महिला हो गई है।

इसी तरह नगर पंचायत कुमारगंज पिछड़ा वर्ग आरक्षित थी जिसे अब सामान्य किया गया है। वहीं बीकापुर नगर पंचायत अनारक्षित महिला घोषित हुई थी अब पूरी तरह से अनारक्षित हो गई है। नगर पंचायत मां कामाख्या पहले पिछड़ा वर्ग महिला में आरक्षित की गई थी अब अनारक्षित श्रेणी में निर्धारित की गई है। इसी तरह नगर पंचायत खिरौनी अनुसूचित जाति महिला की गई है।

इसे भी पढ़े  रील की दिल्लगी बना रही दिमाग़ का दही : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya