तोगड़िया से मिले धर्मसेना के प्रतिनिधि, सौपा पत्रक मांगा समर्थन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। अंतराष्ट्रीय हिन्दु परिषद के अध्यक्ष डा प्रवीण भाई तोगड़िया के फैजाबाद आगमन पर धर्मसेना का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला तथा पत्रक उन्हें सौप कर उनसे भव्य राममंदिर निर्माण के लिए समर्थन मांगा। डा तोगड़िया ने धर्मसेना को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि आप का उद्देश्य पूरी तरह से पवित्र है। मै हर उस संगठन के साथ खड़ा हूं जो भव्य राममंदिर निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा है। धर्मसेना के संस्थापक संतोष दूबे ने तोगड़िया के किये जा रहे प्रयासों को अपना समर्थन दिया। मंदिर निर्माण के लिए हर प्रकार से संघर्ष की बात कही। हिन्दु महासभाध्धर्मसेना के प्रवक्ता मनीष पाण्डेय ने डा तोगड़िया का स्वागत करते हुए उनके कंधे से कंधे मिलाकर संघर्ष करते भव्य राममंदिर निर्माण के लिए सभी संगठनों को एक मंच पर आने का आवाहन किया। तोगड़िया को पत्रक सौपने वालों में प्रमुख रुप से धर्मसेना के संस्थापक संतोष दूबे, हिन्दु महासभाध्धर्मसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पाण्डेय, बृजेश दूबे, अजय द्विवेदी, रंजीत सिंह आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आरटीओ अयोध्या मण्डल ने अमेठी व सुल्तानपुर कार्यालयों का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya