सुबह टहलने निकले बुजुर्ग पर हमला, फायरिंग का आरोप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, परिवार ने पहले भी जताई थी जान का खतरा

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र में सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।

घायल बुजुर्ग का इलाज दर्शननगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तुलसीराम का पुरवा पिलखावां निवासी महेश तिवारी शनिवार सुबह टहलने निकले थे। आरोप है कि गांव के ही विनोद तिवारी, उनके पुत्र श्रेयांश तिवारी व अन्य लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट की। परिवार का कहना है कि हमले में महेश तिवारी के दोनों हाथ टूट गए तथा सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

परिजनों के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायल को सीएचसी पूरा बाजार ले गई, जहां से उन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि 27 अप्रैल को ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत देकर जान का खतरा बताया गया था, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya