गन्ना विभाग से घटतौली शब्द को हटाये : लक्ष्मी नारायण चौधरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ससमय चीनी मिल संचालन को लेकर परिक्षेत्र अयोध्या, देवीपाटन, गोरखपुर व देवरिया की हुई समीक्षा बैठक


अयोध्या। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा परिक्षेत्र अयोध्या, देवीपाटन, गोरखपुर व देवरिया के उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी, चीनी मिलों के अध्यासी / प्रधान प्रबन्धक के साथ बैठक की गई। मंत्री द्वारा गन्ना कृषकों से संवाद किया गया। संवाद के समय उनसे उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुना तथा उन्हें दूर करने हेतु उनसे सुझाव भी लिये। उन्होंने गन्ना कृषकों को गन्ने की पैदावार बढाये जाने हेतु उन्नतशील गन्ना बीज एवं कीटनाशक रसायन उपलब्ध कराने हेतु गन्ना विकास विभाग एवं चीनी मिल अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री जी द्वारा गन्ना कृषकों से भी गन्ने की पैदावार बढाये जाने की अपेक्षा की गई।

आगामी पेराई सत्र 2023-24 में ससमय चीनी मिलों के संचालन हेतु अध्यासी / प्रधान प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया। उन्होनें एक-एक कर चीनी मिलों से उनके मरम्मत / रखरखाव पर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा विगत वर्षों की भाँति समय से पेराई सत्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं। मत्री द्वारा गन्ना कृषकों के सर्वे से सम्बन्धित ऑकडो के संशोधन हेतु समिति स्तर पर विशेष अभियान चलाकर निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि पेराई सत्र के दौरान गन्ना कृषकों को गन्ना आपूर्ति करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो ।

विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा में शत-प्रतिशत गन्ना निवेश ऐप के माध्यम से कृषि निवेश वितरण कराये जाने पर बल दिया गया तथा समिति स्तरीय सर्वे- सट्टा प्रदर्शन मेला में प्राप्त हो रही शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिया गया है। माननीय मंत्री जी द्वारा गन्ना विकास विभाग से घटतौली शब्द हटाये जाने के भी निर्देश दिये गये। साथ ही गन्ना कृषकों के ससमय गन्ना मूल्य भुगतान कराये जाने हेतु भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़े  राज्य महिला आयोग पीड़ित महिलाओं के साथ : ऋतु शाही

उन्होंने समस्त चीनी मिलों के पेराई सत्र के समापन एक साथ करने अथवा 10-15 दिवस के अन्तराल पर करने का भी निर्देश दिया गया । समीक्षा बैठक में प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. राज्य चीनी मिल संघ लि. रमाकान्त पाण्डेय, संयुक्त गन्ना आयुक्त (विकास) अमर सिंह, परिक्षेत्र अयोध्या के उप गन्ना आयुक्त संजय गुप्ता, देवीपाटन के आर. बी. राम, गोरखपुर की उषा पाल व देवरिया के ए. पी. सिंह तथा सम्बन्धित परिक्षेत्र के जिला गन्ना अधिकारी एवं चीनी मिल के अध्यासी व प्रधान प्रबन्धक उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya