पर्यटन की क्रांति के लिए धार्मिक पर्यटन का विशेष महत्व : राजेन्द्र शुक्ल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने रामलला के मंदिर निर्माण को बताया बड़ी उपलब्धि

अयोध्या। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला अयोध्या पहुंचे। जहां जन्मभूमि परिसर में जाकर रामलला का दर्शन पूजन कर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सफलता की मंगलकामना कर आशीर्वाद लिया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में जो कार्य हो रहा है वे सभी सफल हों, ऐसी कामना व प्रार्थना भगवान रामलला के सम्मुख की है।

राम लला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से सामान्य बातचीत में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण 2024 की सबसे बड़ी उपलब्धि है। देश के लोगों के आस्था का सम्मान हुआ है। राम लला से प्रार्थना है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे देशवासियों के लिए 2025 मंगलमय हो।

भारत आर्थिक महाशक्ति बनने में सफल हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे वह सभी कार्य सफल हो जिससे भारत महाशक्ति बने। कहा कि जितना औद्योगिक व हरित क्रांति की जरुरत उतना ही पर्यटन क्रांति की भी जरूरत है। पर्यटन की क्रांति के लिए धार्मिक पर्यटन का विशेष महत्व है।

भाजपा ने हमेशा अंबेडकर जी का किया सम्मान, अपमान किया कांग्रेस ने

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर कहा कि भाजपा ने हमेशा अंबेडकर जी का सम्मान किया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर कांग्रेस की सरकारों ने बाबा साहब का अपमान किया है।कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। अंबेडकर का नाम लेकर कांग्रेस अपने उन पापों को धोना चाहती है जो उन्होंने बाबा साहब के साथ किया था। अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस गलत तरीके से प्रचार कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का असफल प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़े  यौनाकर्षण व प्रेम में है सूक्ष्म विभेद : डा. आलोक मनदर्शन

बिहार के मुख्यमंत्री ने खुद ही मोदी जी से अब अलग नहीं जाने की बात कही

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा का साथ छोड़ने की अटकलो पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि इस तरह की बातें आएंगी जाएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश अपने भाषण में कई बार कह चुके हैं कि मोदी जी हम कई बार इधर-उधर हो चुके हैं लेकिन अब आपके साथ रहेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya