आकाश गुप्ता की पहल पर मिला सबसे दुर्लभ खून

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कोरोना आपदा नंद कुमार यादव ने किया एबी निगेटिव ब्लड डोनेट

अयोध्या। दुनिया मे सबसे दुर्लभ ग्रुप का खून एबी निगेटिव (AB-) के अभाव में प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट प्रसूता का प्रिंग्नेंसी पिछले तीन दिनों से रुका हुआ था, जिनकी हिमोग्लोबिन अत्यंत कम होने के चलते प्रसूता की स्थिति गंभीर होती जा रही थी, उन्हें आज जिले में खून का पर्याय बन चुके आकाश गुप्त की पहल पर एक यूनिट दुर्लभ ग्रुप का खून मुहैया कराया गया, ब्लड मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस लिया तो वही प्रसूता की स्थिति भी बेहतर है। प्रसूता की परिजनों के लिए आकाश गुप्त व रक्तदाता नंद कुमार यादव किसी देवदूत से कम नही है।
प्राप्त विवरण के अनुसार जनपद सुल्तानपुर के ग्राम हासिम कुंज, पोस्ट मेघमऊ की पूजा पाण्डेय पत्नी ध्रुव पांडेय की प्रिंग्नेंसी जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में होनी थी, जिनका हीमोग्लोबिन केवल 7 प्वाइंट पर पहुच गया था, डक्टर ने तत्काल एक यूनिट खून लाने को कहा लेकिन जिले के ब्लड बैंक में उक्त ग्रुप का खून का स्टॉक न होने के चलते परिजनों ने पड़ोसी जनपद गोंडा, बस्ती, सुल्तानपुर अम्बेडकर नगर के ब्लड बैंक से भी खून लाने का प्रयास किया लेकिन किसी भी ब्लड बैंक में उस ग्रुप का खून न उपलब्ध होने के चलते समस्या बढ़ती ही जा रही थी। हर तरफ से निराशा मिलने के बाद परिजनों ने शोशल मीडिया का सहारा लिया गया जिसे द गोल्डन ब्लड गोंडा के लीडर मोनू चौरसिया व सर्व फार ह्यूमैनिटी फॉउंडेशन फतेहपुर के अध्यक्ष मनप्रीत बग्गा जी के माध्यम से उसे सैकड़ों व्हाट्सएप्प ग्रुपों में वायरल किया गया जो वायरल होते होते अयोध्या जनपद के मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्त के वॉट्सएप्प ग्रुप ब्लड डोनेट ग्रुप अयोध्या में भी पहुच गया। संस्था में मैसेज पहुचते ही संस्था से जुड़े प्रिंस श्रीवास्तव, राजेश चौबे, मनीष विश्वकर्मा, दीपक गुप्त, अमन सोनी आदि ने भी अपने स्तर से उक्त ग्रुप के डोनर को खोजने में लग गए। काफी खोजबीन करने के बाद अंजना ग्राम सभा के नंद कुमार यादव जी का ब्लड ग्रुप एबी निगेटिव निकला, जिनसे संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त द्वारा संपर्क करके प्रसूता के लिए ब्लड डोनेट करने की अपील किया गया, जो तुरन्त तैयार हो गए और कोरोना आपदा में घर से 20 किमी दूर ब्लड बैंक पहुचकर ब्लड डोनेट किया और कहा कि अगर हमारे ब्लड से किसी की जान बच जाय तो इससे बड़ी खुशी की बात और किया हो सकती है। ब्लड मिलने के बाद प्रसूता के परिजनों ने संस्था से जुड़े लोगों व डोनर नंद कुमार यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya