अयोध्या पर्व में दिखेगी रामनगरी की झलक : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दिल्ली में 5, 6 व 7 को आयोजित होगा अयोध्या पर्व

अयोध्या। कोरोना का ग्रहण इस बार अयोध्या पर्व पर भी पड़ा है। जिसके चलते सांस्कृतिक व व्यंजनों के स्टॉल कार्यक्रमों में कटौती की गई है। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या पर्व 5, 6 व 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में आयोजित अयोध्या पर्व का 5 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चम्पतराय व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय उपस्थित रहेंगे। समापन में राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा व साध्वी ऋतम्भरा मौजूद रहेंगी। बताया कि तीन दिनों तक इस आयोजन मे विभिन्न विषयों पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें श्रीराम और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल है। इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र में इसका आयोजन होता था। परन्तु इस बार कांस्टीट्यूशन क्लब में पर्व का आयोजन होगा। जिसमें एक हाल में प्रदर्शनी तथा दूसरे में गोष्ठी का आयोजित होगी। आयोजन में उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायन दीक्षित, विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा के साथ कई पत्रकार व साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya