The news is by your side.

फैजाबाद जंकशन पहुंची रामायण एक्सप्रेस ट्रेन

पुष्प वर्षा करके यात्रियों का भाजपाईयों ने किया स्वागत

अयोध्या। राम और रामायण से सम्बंधित पौराणिक स्थलों का दर्शन कराने वाली रामायण एक्सप्रेस नई दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से चलकर गुरुवार को प्रातः 9 बजे फैजाबाद जंगशन पहुंची। ट्रेन के अयोध्या पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा यात्रियों का पुष्पवर्षा व माल्यापर्ण करके स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत के दौरान राम का भजन गाते हुए श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। शुक्रवार को शाम 5 बजे ट्रेन के अयोध्या रेलवे स्टेशन जाते समय यात्रियों की समारोहपूर्वक विदाई भी की जायेगी। ट्रेन को सांसद लल्लू सिंह झण्डी दिखाकर मनकापुर से गोरखपुर की ओर रवाना करेंगे। ट्रेन पर रामायण काल के दृश्यों को प्रदर्शित करते चित्र भी लगाये गये है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रामायण में दर्शाये गये भगवान राम के जीवन से जुड़े आस्था के केन्द्रों का दर्शन करने का सौभाग्य रामायण एक्सप्रेस टेªन प्रदान करेगी। इस ट्रेन से सफर करने के बाद राम के आदर्श और रामायण में वर्णित स्थल भक्तों के सामने होंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, शैलेन्द्र कोरी, सुधीर चैरसिया, राजीव शुक्ला, डा अनिल सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी सहित रेलवे के विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  राम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भाजपा ने लगाए सुविधा केन्द्र

Comments are closed.