रामलला के परिसर में स्थापित किया गया राम मंदिर मॉडल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रामनवमी पर भक्तों से सूना रहेगा रामलला का दरबार

अयोध्या। सोमवार को रामलला के परिसर में राम जन्म भूमि मंदिर का मॉडल विराजमान रामलला के अस्थाई मंदिर के ठीक सामने ट्रस्ट के सदस्यों ने स्थापित कराया। जिससे अब रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धांलु मंदिर निर्माण के लिए चिन्हित मॉडल का दर्शन कर सकेंगे । उक्त मॉडल को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हैदराबाद से मंगवाया है।

वहीं जनपद में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए रामनवमी के पावन पर्व पर रामलला के प्राकट्य से पहले रामजन्मभूमि का पट आम श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से बंद हो गया। हालांकि रामलला के दरबार में प्रभु राम की सेवा व नित्य की पूजा-अर्चना, आरती होती रहेगी। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी सादगी पूर्वक मनाया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्रस्टियों डा. अनिल मिश्र, महंत दिनेन्द्र दास व विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र के साथ संयुक्त बयान में कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री राम की सेवा नित्य की भांति तथा जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास के मार्गदर्शन में मनाया जाएगा ।

पदाधिकारियों ने कहा है कि हम निरोग रहेंगे तो हमारे बच्चे, परिवार व बुजुर्ग भी सुरक्षित रहेंगे। घर में आनंद रहेगा व सदैव रामनवमी उत्सव मनाते रहेंगे। भगवान राम भी प्रसन्न होंगे। संयुक्त बयान में कहा गया कि संक्रमण से सबको बचना चाहिए । सरकार के निर्देशों का पालन करने में स्वयं की भलाई है। उधर हनुमानगढ़ी में भी दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। मध्याह्न में जब श्रद्धालुओं को रोका गया तो पहले लोगों को लगा कि भगवान को भोग लगाने के लिए रोका गया है। करीब आधे घंटे की प्रक्रिया पूरी होने बाद पुलिस कर्मियों ने बताया कि तीन दिनों तक दर्शन-पूजन बंद रहेगा।

इसे भी पढ़े  देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

अयोध्या के प्रवेश मार्गो पर लगा पुलिस का पहरा

-रामनवमी के पर्व पर मेलार्थियों की भीड़ को आने से रोकने के लिए रामनगरी के सभी रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। इसके साथ बार्डर पर निगरानी की मानीटरिंग की कमान रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट मिश्र के अलावा अयोध्या कोतवाल एके सिंह को सौंपी गयी है। बताया गया कि बार्डर पर आधार कार्ड की जांच के बाद ही स्थानीय व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा।

चैत्र रामनवमी मेला व्यवस्था में मजिस्ट्रेटों की तैनाती

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा 13 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 21 अप्रैल 2021 रामनवमी को समाप्त हो रहे रामनवमी मेले हेतु मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। इसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये शान्ति व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में नियंत्रण कक्ष दूरभाष 05278-232046 व 9120989195 है। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट स्थिति कन्ट्रोल रूम नम्बर 05278-225829 स्थापित किया गया है तथा इसकी द्वितीय बैठक 20 अप्रैल 2021 को सायं 5 बजे रामकथा संग्रहालय में होगी। पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन में बांटा गया है तथा सन्त महात्माओं द्वारा अपने-अपने मंदिर में कोविड का बचाव करते हुये सूक्ष्म स्तर पर रामनवमी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा बाहर से कोई भी श्रद्वालु नही आयेंगे इसलिए अपील की गयी है तथा आवश्यक अधिकारियों की तैनाती की गयी है। बहुत से अधिकारियों की रिपोर्ट कोविड पाजीटिव आने के कारण संशोधित आदेश जारी किया गया है।

चैत्र रामनवमी मेला व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेटो की तैनाती की है जिसमें प्रथम जोन (घाट जोन) में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी मो0नं0 945449036 व जोनल मजिस्ट्रेट डीपी सिंह उप जिलाधिकारी न्यायिक रूदौली मो0नं0 8299859598 को बनाया गया है। इनके साथ साथ 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है तथा एक आरक्षित मजिस्ट्रेट है। द्वितीय जोन (नागेश्वरनाथ) में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार सिंह अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन मो0नं0 9454416101, जोनल मजिस्ट्रेट राजेश पांडेय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मो0नं0 9839480136 व अपर जोनल मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह तहसीलदार सदर मो0नं0 9454416107 एवं इनके साथ 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 2 आरक्षित मजिस्ट्रेट लगाये गये है।

इसे भी पढ़े  एसएसपी ने थाना इनायतनगर में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का किया लोकार्पण

तृतीय जोन (हनुमानगढ़ी जोन) में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट जी0एल0 शुक्ला अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो0नं0 9454417612, जोनल मजिस्ट्रेट विपिन कुमार सिंह उपजिला मजिस्ट्रेट रूदौली मो0नं0 9454416122 मय स्टाफ व इनके साथ 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है। चतुर्थ जोन (कनक भवन) में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लव कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी एल/ए0 अयोध्या मो0नं0 9454417154, जोनल मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार सिंह तहसीलदार न्यायिक रूदौली मो0नं0 9919369651 व इनके साथ 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। जोन प्रथम (यातायात/भीड़ नियंत्रण) में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नागेन्द्र कुमार गौतम अधिशाषी अभियन्ता नलकूप खण्ड मो0नं0 9454415370 व विजय मिश्रा रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट मो0नं0 7905136552 यातायात व्यवस्था का पर्यवेक्षण करते रहेंगे। यातायात जोन के 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है।

गुप्तारघाट जोन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह नगर मजिस्ट्रेट मो0नं0 9454416111 के साथ भूषण प्रसाद सिंह जिला उद्यान अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मे आई हेल्प यू बूथ व्यवस्था के लिए प्रदीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी मो0नं0 9415277094 व वशिष्ट पांडेय सहायक अभियन्ता नलकूप खण्ड मो0नं0 8700213636 बनाये गये है। मजिस्ट्रेट केन्द्रीय मेला नियंत्रण कक्ष (अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय) में सुमित यादव क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जिलापूर्ति अधिकारी मो0नं0 7905366617 व उमेश यादव सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मो0नं0 6387078390 प्रथम शिफ्ट प्रातः 6 बजे से 12 बजे अपरान्ह तक, डा0 रामदास आयु0चिकि0 मो0नं0 9453051830 व डा0 आलोक कुमार त्रिपाठी होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी मो0नं0 9450031488 को अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा डा0 कल्लू आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी मो0नं0 9838159221 को रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक डियुटी लगायी गयी है। इनके साथ 5 अन्य आरक्षित मजिस्ट्रेट बनाये गये है। कौशल किशोर श्रीवास्तव मेला सहायक मो0नं0 9454402642 मेला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर निर्देशानुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे तथा उक्त आदेश मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

इसे भी पढ़े  सरसों का डंठल रखते समय मां-बेटी पर हमला

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya