राममंदिर निर्माण : खंभों पर बीम रखने का काम शुरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अगले वर्ष भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे रामलला के भव्य मंदिर के भूतल के खंभों पर बीम रखने का काम शुरू हो गया है। गुरूवार को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने इसके चित्र जारी किए हैं। बीम के बाद छत बनाई जाएगी, जिसके गर्भगृह में अगले साल मकर संक्रांति या आसपास के किसी शुभ मुहूर्त में रामलला विराजमान हो जाएंगे।

 

भूतल के खंभों पर रखी जा रही बीम

 


भूतल के खंभों पर रखी जा रही बीम के पत्थरों में बहुत बारीक और सुंदर सी नक्काशी की गई है। राम मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में यह कार्य बहुत ही तेज गति से चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बीम का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya