अवध विवि में राम जीवन गाथा को किया गया चित्रित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध पीठ में अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा दृश्य कला विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चल रही 21 दिवसीय कार्यशाला में श्श्रीराम विषयक भित्ति चित्रण के अन्तर्गत आज 12 फरवरी, 2020 को छात्र-छात्राओं द्वारा राम जीवन गाथा से संबंधित विभिन्न दृष्टांतों का व्यापक स्वरूप चित्रित किया गया। राष्ट्रीय भित्ति चित्रण कार्यशाला की निर्देशिका पल्लवी सोनी ने बताया कि इस कार्यशाला में छात्रा प्रीति मौर्या, अंजली यादव एवं सिमरन यादव द्वारा श्टिकुलीश् लोक चित्रकला को रंगो के द्वारा भित्ति पर उकेरा गया साथ ही श्री राम एवं केवट नौका यात्रा का भी बहुत ही मार्मिक चित्रण कार्य किया गया जिसमें छात्र एवं छात्राएँ कविता, अरविंद, नीतिका, अमित का कार्य सराहनीय रहा।
डॉ0 सोनी ने बताया की कार्यशाला की संयोजिका दृश्य कला विभाग की शिक्षिका डॉ सरिता द्विवेदी ने रामकथा आधारित सामाजिक समरसता का भाव प्रकट करती हुई श्री राम एवं शबरी माता के दृष्टांत चित्रण को आंतरिक दीवारों पर कलात्मक तरीके से चित्रांकित करते हुए छात्र-छात्राओं पर चित्रण संबंधी अमिट छाप छोड़ी, जिसके लिए समन्वयक दृश्य कला विभाग प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यशाला की आयोजन सचिव दृश्य कला विभाग की शिक्षिकाएं रीमा सिंह एवं सरिता सिंह ने कार्य की सराहना करते हुए समस्त छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यशाला के दौरान विभागाध्यक्ष इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व प्रो0 एन0 के0 तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 आशुतोष सिन्हा, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रो0 मृदुला मिश्रा, श्री सुधीर प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ0 अलका श्रीवास्तव, डॉ0 प्रदीप कुमार त्रिपाठी एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी विजय शुक्ला, हीरालाल यादव, शिव शंकर यादव, कल्लू सहित छात्र-छात्राएं निशांत, आनंद, गौतम, ख्याति, दिव्या आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya