राजीव गांधी सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। स्व. राजीव गांधी के जन्म सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक विजय यादव द्वारा कैंट एरिया में 5 किमी. व 3 किमी. राजीव सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया प्रतियोगिता दो वर्गों सीनियर व जूनियर में आयोजित की गई जिसमें सीनियर युवाओं के 5 किमी. दौड़ को उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने झंडा दिखाकर शुभारंभ किया,जूनियर वर्ग के युवाओं के 3 किमी. दौड़ का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामदास वर्मा व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार दिला कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया राजीव जी ने 19वीं सदी में देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था उसे युवाओं को पूरा करना है आज जरूरत इस बात की है कि राजीव गांधी जी द्वारा देश के युवाओं किसानों महिलाओं गरीबों के लिए जो काम किया था उससे लोगों को अवगत कराया जाय। प्रवक्ता शरीफ ने बताया 5 किमी. सीनियर वर्ग सद्भावना दौड़ में प्रथम जितेंद्र यादव,द्वितीय शिवशंकर,तृतीय सूरज आए जिन्हें क्रमशः प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने पुरस्कार दिया तथा जूनियर वर्ग के 3 किमी. की दौड़ में प्रथम देवेंद्र निषाद,द्वितीय करण निषाद,तृतीय सुमित निषाद रहे इन्हें क्रमशः अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान व वरि. नेता उमेश उपाध्याय ने पुरस्कार दिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya