2011 की जनगणना में हुई जातियों की संख्या की जाय जारी : गंगा यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सपाईयों ने मनाया वीपी मंडल का 101वां जन्मदिन

अयोध्या। पिछड़े वर्ग के मसीहा, मंडल कमीशन के सूत्रधार विहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पिछडे़ एवं वंचित वर्गों की सामाजिक चेतना के प्रतीक स्व0 वी0पी0 मंडल के 101 वां जन्मदिन, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। मंडल मसीहा के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया।
उक्त अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा के निर्वतान जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सरदार बल्लभ भाई पटेल का योगदान जहां 562 रियासतों को एक जुट करने में रहा वैसे ही वी0वी0 मंडल साहब ने 3742 जातियों को पिछड़े वर्ग में शामिल करके किया। वी0पी0 मंडल के जन्मदिन पर मांग की गयी कि 2011 की जनगणना में हुई जातियों की संख्या जारी की जाय, अन्य पिछड़े वर्ग के जातियों को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण कोटा दिया जाय। पिछड़े वर्ग को कार्यपालिका में समानुपाती आरक्षण दिया जाय, पदोन्नति में आरक्षण दिया जाय। मंडल कमीशन की सभी सिफारिशों को लागू किया जाय, जिस तरह से अनुसूचित जातियों को विधायकों में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण है। वैसे ही वैसे ही पिछड़े वर्ग को दिया जाय।
न्यायिक सेवा में जैसे जूनियर व सीनियर न्यूडिथयरी में आरक्षण है वैसे ही उच्च न्यूडिशियरी में भी आरक्षण दिया जाय। प्राइवेट सेक्टर में भी अरक्षण दिया जाय, के न्याय उच्च शिक्षण संस्थानों में प्राध्यापकों की नियुक्ति भी आरक्षण दिया जाय, पिछड़े वर्ग से क्रीमिलियर से मुक्त किया जाय, अन्य पिछडेे़ वर्ग का कोटा पूरा करने के लिए विशेष मती अभियान चलाकर वैकलाग पूरा किया जाय। कार्यक्रम में एम0एल0सी0 श्रीमती लीलावती कुशवाहा, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, छोटेलाल यादव, स्वामीनाथ वर्मा, विजय बहादुर वर्मा, संजय यादव, शैलेन्द्र यादव, तरजीत गौड़, वेद यादव, एजाज अहमद, बाबूराम गौड़, राम अधीन यादव,ओम प्रकाश पासवान, त्रिभुवन प्रजापति, राजकुमार यादव, आदि ने सम्बोधित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya