लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने रामलला का किया दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जन्मभूमि पथ व भक्ति पथ का किया निरीक्षण


अयोध्या। सूबे के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा बुधवार को जनपद अयोध्या में आगमन हुआ। मंत्री द्वारा श्री रामजन्म भूमि एवं श्री हनुमान गढ़ी मन्दिर पर दर्शन पूजन किया गया। तदोपरान्त जन्मभूमि पथ (सुग्रीव किला मार्ग) एवं भक्ति पथ का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं ठेकेदार को ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये।

मंत्री द्वारा बताया गया कि जनपद अयोध्या सरकार की प्रथम प्राथमिकता में है, इस जनपद में कम समय में गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूर्ण कराये जाय, किसी भी कार्य में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जनपद अयोध्या हेतु धन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, धन के अभाव में कोई कार्य प्रभावित न हो। जिस कार्य पर धन उपलब्ध है, उस कार्य को समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराये। जनप्रतिनिधियों को उनके विधान सभा क्षेत्र में चल रहे समस्त कार्यों की सूची उपलब्ध करायी जाय। समस्त कार्य की निविदा प्रक्रिया, अनुबन्ध गठन एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराया जाय।

समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने अधीनस्थ कार्यां का नियमित निरीक्षण करें। मंत्री द्वारा जनपद के समस्त विधान सभाओं में चल रहे कार्यों के प्रगति की जानकारी की गई तथा सभी जनप्रतिनिधियों के साथ जनमानस की समस्याओं का अनुश्रवण किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोनिवि मंत्री का किया स्वागत


-सर्किट हाउस पहुंचने पर पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद का भाजपा के विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुलाकात के दौरान उन्होने पदाधिकारियों ने अयोध्या जनपद के बारें में फीड बैंक लिया। पदाधिकारियों द्वारा बताये गये सुझावों को अधिकारियों की बैठक में रखने तथा उस पर अमल करने का उन्होने आश्वासन दिया। इस दौरान संगठनात्मक व पार्टी के कार्यक्रमों के बारें में भी विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने जिले में ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ में चौड़ीकरण व नवीन परियोजनों की प्रगति वस्तुस्थिति के बारें में उन्होने बताया।

इसे भी पढ़े  बारिश ने खोली रामनगरी अयोध्या के विकास की पोल

जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह व मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी ने सपा शासन काल के दौरान सिविल लाईन पर बने साईकिल पथ का प्रकरण उठाया। अरविंद सिंह ने कहा कि साईकिल पथ लगातार दुघर्टना का सबब बने है। इससे सड़क की चौड़ाई भी कम हो गयी है। भाजपा नेता गिरीश पाण्डेय डिप्पुल व कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने भी ग्रामीण परिवेश में सड़कों के खराब होने का प्रकरण उठाया। इससे पहले पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।

स्वागत करने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, सुनील तिवारी शास्त्री, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, परमानंद मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, आकाश मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, योगेश मिश्रा उपस्थित रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya