एनुअल फंक्शन में सजी लोक संस्कृति की महफिल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। मदर टेरेसा चिल्डेन एकेडमी मीरापुर महबूबगंज अयोध्या स्कूल के एनुअल फंक्शन में स्टूडेंट्स ने भारतीय लोक संस्कृति की खूबसूरत महफिल सजाई। समाज में शांति और सौहार्द फैलाना थीम पर यह आयोजन था। एनुअल फंक्शन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथक नृत्य के साथ ही राजस्थानी घूमर नृत्य में सुर और ताल के साथ भारत के जवानों के ऊपर आतंकवादियों से मोहरा लेना आदि संगम की प्रस्तुति देख सभी इसमें खो गए। नन्हीं छात्राओं की परियों की वेशभूषा में हुई प्रस्तुति ने पेरेंट्स का दिल जीत लिया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति, आपसी भाईचारे पर आधारित कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्र की एकता और अखंडता का भी संदेश दिया। किसी ने भरतनाट्यम तो किसी ने मॉडर्न डांस कर अपने अंदर की कला को दिखाया। बच्चों ने प्रार्थना गीत गाए। शिक्षकों ने भी प्रार्थना गीत गाए। लघु नाटिका की प्रस्तुति सबसे लाजवाब रही। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश यादव ने किया। प्राचार्य सुशील यादव उर्फ सोनू ने समाज में शांति और सौहार्द फैलाने का संदेश दिया। इसका संचालन मोनू यादव ने किया। मुख्य अतिथि एसके सिंह लखनऊ सीएमडी विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मया भूपेंद्र प्रताप सिंह पंडित राजेश तिवारी पत्रकार थे। इस एनुअल फंक्शन के फर्स्ट प्राइज शिवम् साहू द्वितीय प्राइस द्वितीय प्राइस प्रिंसी यादव तृतीय प्राइस इस दौरान टीचर रेखा यादव प्रीति सिंह प्रज्ञा सिंह सुनीता चैहान नेहा गुप्ता रुचि आदि शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya