प्रो. शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष व डॉ. राना रोहित सिंह बने महामंत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अवध विश्वविद्यालय आवासीय शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय शिक्षक संघ का चुनाव शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशासनिक भवन के प्रथम तल स्थित कुलसचिव सभाकक्ष में संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा 118 मत पाकर विजयी घोषित हुए। वहीं प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव के पक्ष में 49 मत पड़े। वही डॉ. दिवाकर ़त्रिपाठी को तीन मत मिले। दूसरी ओर महामंत्री के पद पर डॉ. राना रोहित सिंह 86 मत पाकर विजयी घोषित हुए। वहीं प्रो. शैलेन्द्र कुमार को 84 मत मिले।

शिक्षक संघ के उपमंत्री पद के लिए डॉ. वन्दिता पाण्डेय 70 मत पाकर विजयी हुई। इनके सापेक्ष डॉ. लोकेन्द्र सिंह उमराव 66 मत व डॉ. अनुराग पाण्डेय को 34 मतों से संतोष करना पड़ा। संयुक्त मंत्री के दो पदो पर हुए चुनाव में डॉ. अमित कुमार सिंह 88 मत व डॉ. मणिकांत त्रिपाठी 80 मत पाकर विजयी घोषित हुए। दूसरी ओर इंजीनियर दिलीप कुमार को 57 मत, डॉ. बृजेश भारद्धाज को 56 मत व डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव को 46 मत से संतोष करना पड़ा। वहीं कोषाध्यक्ष के पद के लिए डॉ. डीएन वर्मा 82 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए। डॉ. विनोद चैधरी को 78 मत प्राप्त हुए। दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर डॉ. संग्राम सिंह व मीडिया प्रभारी के पद पर डॉ. अभिषेक कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि आवासीय शिक्षक संघ का चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी प्रो. आरके तिवारी के देखरेख में सम्पन्न हो गया। इसमें कुल 175 मतदाता शिक्षक रहे। जिनके 170 मत पड़े। इस चुनाव प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारी के साथ डॉ. मोहन चन्द्र तिवारी, पंकज मौर्य, शरीफ अहमद, संतोष कौशल का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े  परिक्रमा मार्ग निर्माण में जो भी बाधाएं अवशेष शीघ्र करें निस्तारण : गौरव दयाल

विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के उपरांत प्रत्याशियों ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल से आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक स्तर को बनाये रखने में संगठन पूरा सहयोग करेगा। इस उपलब्धि पर बड़ी संख्या में शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya