Breaking News

प्रो. कल्याण सिंह के निधन पर हुई शोक सभा

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आई0ई0टी0 में एलुमिनाई तकनीकी शाखा एवं इंजीनियरिंग विभाग में आई0ई0टी0 के पूर्व निदेशक स्व. आचार्य कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में आई0ई0टी0 के पूर्व निदेशक प्रो0 लक्ष्मीकांत सिंह ने भावुक होते हुए प्रो0 कल्याण सिंह के साथ भौतिकी विज्ञान विभाग में लगभग 25 वर्षो तक उनके साथ पूर्व के समय को याद करते हुए उनकी कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक कार्य के बारे में चर्चा की। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल ने विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान के लिए प्रो0 सिंह के कार्यो की सराहना की। संस्थान के निदेशक प्रो0 रमापति मिश्र ने प्रो0 कल्याण सिंह के प्रभावी व्यक्तित्व एवं कार्य शैली को याद करते हुए उनकी उपलब्ध्यिं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो0 राज कुमार तिवारी ने प्रो0 सिंह की कार्य प्रणाली एवं कुशल नेतृत्व क्षमता से विश्वविद्यालय के सर्वागीण विकास में किये योगदान पर प्रकाश डाला। कार्य परिषद के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने प्रो0 कल्याण सिंह को मीठे में गुड़ खाने के शौक के बारे में सबको बताया। डॉ0 वंदिता पाण्डेय ने बताया कि प्रो0 सिंह का सहज एवं सौम्य होना ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता रही है। डॉ0 बृजेश भारद्वाज ने प्रो0 सिंह को याद करते हुए बताया कि वे शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते थे। इं0 रमेश मिश्र जी ने भी उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर डॉ0 प्रियंका श्रीवास्तव, इं0 चन्दन अरोड़ा, डॉ0 रवि प्रकाश पाण्डेय, डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव, डॉ0 मनीष सिंह, डॉ0 महिमा चौधरी, डॉ0 अतुल सेन, इं0 विनीत सिंह, इं0 पारितोष त्रिपाठी, इं0 परिमल तिवारी, इं0 आशुतोष मिश्र, इं0 कृति इं0 श्वेता, इं0 समृद्धि इं0 शाम्भवी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रामनगरी में गणेशोत्सव की धूम : माता पार्वती के उबटन से हुआ था गणेश जी का जन्म

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.