प्रियंका सेन यादव व सैयद तहजीबुल हसन के निधन पर सपाईयों ने जताया शोक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अपूरणीय क्षति बताते हुए मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व सांसद स्वत्र मित्र सेन यादव की पुत्रवधू प्रियंका सेन यादव व रुदौली के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां के पिता सैयद तहजीबुल हसन के निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने इनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने पार्टी की नेता प्रियंका सेन यादव को एक बेहतरीन नेता बताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। श्री प्रसाद ने कहा कि प्रियंका सेन यादव व रुश्दी मियां के पिताजी दोनों ही पार्टी के लिए एक स्तम्भ के रूप में काम करते थे ,इन दोनों के निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने दोनों ही नेताओं के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है यह दोनों नेता हमेशा पार्टी के लिए संघर्ष करते रहे हैं ।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने दोनों ही नेताओं के निधन को दुखद बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को ऐसे समय में इन दोनों ही नेताओं की सख्त जरूरत थी इन नेताओं की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। पूर्व विधायक अभय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत आत्माओं की शांति के लिए दुआ मांगी है। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियां ने अपने पिता व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रियंका सेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए दुखद घड़ी का समय है एमएलसी हीरालाल यादव व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने भी प्रियंका सेन यादव व रुश्दी मियां के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की है । पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने भी दोनों नेताओं के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी को इन दोनों नेताओं की कमी हमेशा खलेगी।

इसे भी पढ़े  समाजसेवी राजन पांडेय ने फिर दिखाई दरियादिली

पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि दोनों ही नेताओं के निधन पर समाजवादी पार्टी में गहरा दुख व्याप्त है ,इन लोगों ने समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जो प्रयास किया उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इन दोनों ही नेताओं के निधन पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव बख्तियार खान, हमीद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, बाबूराम गौड़, एजाज अहमद, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, पूर्व राज्य मंत्री अमृतराजपाल, वरिष्ठ नेता अनूप सिंह ,पारस नाथ यादव, राम अचल यादव, छोटेलाल यादव, दानबहादुर सिंह, शिवबरन यादव पप्पू ,चंदन सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव ,महंत अनिल मिश्रा, पंकज पान्डेय, घनश्याम यादव, जगन्नाथ यादव, अनिल यादव बबलू ,ब्रिजेश सिंह चौहान, अंसार अहमद बब्बन, राकेश यादव, शक्ति जायसवाल, दुर्गेश वर्मा ,जयप्रकाश यादव ,इश्तियाक खान ,नीरज तिवारी आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya