प्रियंका गांधी के रोड शो को सफल बनाने के लिए किया जनसम्पर्क

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के 29 मार्च को होने वाले रोड शो के मार्ग पर फतेहगंज से चैक रीड गंज तक पूर्व सांसद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री अपने सहयोगियों के साथ निकल व्यवसायियों व स्थानीय निवासियों से श्रीमती प्रियंका गांधी का स्वागत करने का अनुरोध किया। कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया इस दौरान लोगों में श्रीमती प्रियंका गांधी के स्वागत के प्रति जोरदार उत्साह दिखाई पड़ा इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ,महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान, अकील अंसारी, जिला कांग्रेस महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव ,वेद सिंह कमल ,महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद दानिश जिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंसाराम यादव, पंकज जयसवाल, युवक कांग्रेस के शरद शुक्ला, उम्र मुस्तफा ,करण त्रिपाठी, रणजीत सिंह ,अखिलेश तिवारी शास्त्री, कविंद्र साहनी ,सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता, डॉ विनोद गुप्ता, आनंद त्रिपाठी दीपू, उमेश उपाध्याय ,अंकित जैन ,आनंद अग्रहरि ,मृत्युंजय श्रीवास्तव ,मोहम्मद सल्लू, सुरेंद्र अग्रहरी ,द्वारका पांडे, कृष्ण कुमार पांडे, मोहम्मद अहमद, नंद कुमार सोनकर आदि प्रमुख लोग रहे। कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया माननीय प्रियंका गांधी के फैजाबाद लोकसभा मे होने वाले 29-03- 2019 के रोड शो के अब 9 पॉइंट चिन्हित व बनाए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि कांग्रेस जनों में काफी उत्साह है और फैजाबाद का आवाज प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए तैयार है श्री पाठक ने बताया श्री गांधी के स्वागत में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास बर्मा महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक अलावा फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष क्रमशः युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी महानगर अध्यक्ष करण त्रिपाठी विद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह लल्ला महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मधु पाठक महानगर अध्यक्ष अर्चना तिवारी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंसाराम यादव दलित प्रकोष्ठ के रामकरण कोरी राम सागर रावत सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता बसंत मिश्रा सैनिक प्रकोष्ठ के सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक व्यापार प्रकोष्ठ के कविंद्र साहनी अंकित जैन को अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वागत के लिए व्यापक रूप रेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या-बलरामपुर राजमार्ग को फोरलेन बनाने और रिंग रोड पर अंडरपास की मांग

अयोध्या में प्रियंका गांधी का होगा जोरदार स्वागत

अयोध्या। काँग्रेस पार्टी की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रथम अयोध्या आगमन को लेकर जिला महासचिव मोहम्मद आफाक अहमद भोलू के टेढ़ी बाजार स्थित आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव श्री अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती गांधी के प्रथम अयोध्या आगमन पर अयोध्या प्रवेश द्वार से ही उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी तादात में सभी वर्ग के लोग शामिल रहेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार से अयोध्या का पुराना नाता रहा है। कई दशक पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी कार्यकर्ताओं में सक्रियता की प्राणवायु डालने के मकसद से बैठक लेने अयोध्या आ चुकी है। उस दौरान उनके पिता हाजी अब्दुल अहद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का प्रथम अयोध्या आगमन स्व. इंदिरा गांधी के अयोध्या से रहे पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा अयोध्या के प्रवेश द्वार से लेकर हनुमान गढ़ी तक करीब दर्जन भर स्थानों पर स्वागत के इंतजाम किया गया है। ऐसे स्थानों पर कार्यकर्ताओं के अलावा हर उम्र के लोग राष्ट्रीय महासचिव का भव्य स्वागत करेंगे। बैठक में नगर सचिव इश्तियाक अहमद वार्ड अध्यक्ष फैज मोहम्मद तथा नगर उपाध्यक्ष मुन्नी देवी सहित कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।बैठक में मुख्य रूप से इरशाद अहमद पूर्व सभासद संगीता देवी रिजवान अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya