पुरोहित समाज ने सीओ अयोध्या का किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कार्तिक परिक्रमा व पूर्णिमा मेला सकुशल सम्पन्न होने पर अवध पुरोहित जन-कल्याण समिति के तत्वाधान में अयोध्या क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव का मार्ल्यापण, साल व कनक बिहारी भगवान का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया ंगया।
संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय व महामंत्री राजेश पाण्डेय ने अयोध्या सी0ओ0 राजू कुमार साव को मेला के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने पर बधाई देते हुए स्वागत सम्मान किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि अयोध्या कार्तिक व पूर्णिमा मेला में जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार पाठक, एस0एस0पी0 जोगेन्द्र कुमार, एस0पी0 सिटी अनिल कुमार सिंह सिसौदिया आदि का सराहनीय कार्य रहा, जिसके चलते अयोध्या परिक्रमा मेला व पूर्णिमा स्नान सकुशल सम्पन्न हुआ। अधिकारियों के द्वारा अयोध्या के सरयू घाटों पर पण्डा पुरोहित के प्रति सकारात्मक सहयोग रहा। इसके लिए सभी अधिकारीगण बधाई के पात्र हैं।
इस मेला में अयोध्या के युवा क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में इस बार अयोध्या के घाटों व सरयू स्नान के दौरान कोई भी घटना दुर्घटना नहीं हुइंर्। इस दौरान सी0ओ0 राजू कुमार साव ने कहा कि कोई भी मेला या आयोजन हो अगर जनता का सकारात्मक सहयोग मिले तो हर मेला व आयोजन सकुशल सम्पन्न होगा। उन्होंने मेला में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले के प्रति भी आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राहुल पाण्डेय, सूरज लाल पाण्डेय, लवकुश पाण्डेय ‘नन्कू’ व प्रदीप पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव का रिजल्ट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya