अयोध्या। प्रेस फोटोग्राफर राजेन्द्र गोयल का निधन उनके पैत्रिक आवास रिकाबगंज में 64 वर्ष की आयु में हो गया। राजेन्द्र गोयल कैंसर से पीड़ित थे जिसका इलाज चल रहा था। उनके पुत्र प्रेस फोटोग्राफर रितेश गोयल ने अवगत कराया है कि दिवंगत का अन्तिम संस्कार 23 मार्च को प्रातः 8 बजे यमथरा घाट पर किया जायेगा। प्रेस छायाकार राजेन्द्र गोयल के निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी और उनके अन्तिम दर्शन के लिए लोग उनके आवास पर एकत्र हो गये।
प्रेस फोटोग्राफर राजेन्द्र गोयल का निधन
100
previous post