प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सांस्कृतिक संध्या के साथ सम्पन्न हुआ श्रीराम राज्याभिषेक

फैजाबाद। रात्रि में नगर की रामलीला कमेटियों में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की धूम रही। साहबगंज की रामलीला में राज्याभिषेक स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन एवं केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के अध्यक्ष मनोज जायसवाल थे। जोनल प्रमुख उत्तरी जोन चन्दनगुप्ता ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष पाटनदीन गुप्ता, अशोक सिंह, धीरज दूबे, राजकुमार पाण्डेय, पण्डित सुरेश दत्त त्रिपाठी, रामचन्दर विश्वकर्मा, अवध किशोर मिश्रा, अमित गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। राज्याभिषेक कार्यक्रम में केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सह संयोजक गगन जायसवाल, प्रवक्ता डाॅ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, विद्युत प्रभारी सुप्रीत कपूर, पार्षद एवं जोनल प्रमुख राजेश गौड़, मेला प्रभारी रोहिताश्वचन्द्र राजू, सेक्टर प्रमुख बजरंगी साहू, जोनल प्रमुख अखिलेष पाठक, रविन्द्र यादव, अवधेश अग्रहरि, संजीत ंिसंह, नीरज पाठक एवं अश्विनी प्रताप सिंह आदि को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय ने बताया कि गल्ला व्यापार मण्डल फतेहगंज द्वारा भव्य राज्याभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। मथुरा वृन्दावन के अश्विनी कुमार एण्ड गु्रप द्वारा दिव्य झांकियां प्रस्तुत की गयी जिसमें बांकें बिहारी जू का प्राकट्योत्सव, त्रेता एवं द्वापर युग का मिलन, होली का दृश्य एवं राधा जी के जन्मोत्सव पर उनकी नानी द्वारा किये गये चरकुला नृत्य आदि कार्यक्रमों ने दर्शकों को प्रारम्भ से अन्त तक मंच से बांधे रखा।
बाल रामलीला समिति कोठापार्चा में आयोजित भव्य राज्याभिषेक कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, नगर निगम के उप सभापति सुधीर नारायण श्रीवास्तव आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। श्री बाल दुर्गापूजा समिति जप्ती वजीरगंज में राज्याभिषेक के भव्य आयोजन को अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद मौर्या, संतोष सोनकर, रविन्द्र कुमार, महेश मौर्या, महेश मौर्या दिलीप, ऋषिकेश मौर्या एवं गणेश मौर्या आदि पदाधिकारियों ने सफल बनाया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya