फैजाबाद। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रथम उद्घोष करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की जयंती उनके पैतृक निवास के निकट रसूलाबाद में टी आर पब्लिक इंटर कालेज में मनाई गई । इस अवसर पर विद्यालय के चारो सदन के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली जिसे विद्यालय प्रधानाचार्य पांडेय जी ने झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा मंगलपांडे ने 1857 में अंग्रजो की गुलामी के विरोध में गाय की चर्बी लगे कारतूसों को मुँह से खोलने से मना करते हुए सेना में भारतीय जवानों को आंदोलन के लिए एकजुट होने की पहल करते हुए संग्राम का उद्घोष किया।भगत सिंह सदन के हर्षित ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत भाषण में राष्ट्रप्रेम के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।विद्यालय प्रबन्धक अजय दुबे,संजय दुबे, संरक्षक बाबू जी,प्रधानाचार्य विद्याभूषण पाण्डेय तथा सी सी ए इंचार्ज धीरेंद्र मणि त्रिपाठी जी के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सर,डीपी सर,पंकज,रघुनाथ आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।
प्रभात फेरी निकाल बच्चो ने स्वंत्रता सेनानी मंगल पांडेय को किया याद
118
previous post