लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर सख्त हुई पुलिस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बेवजह बाहर घूमने वालों पर कसा शिकंजा

अयोध्या। एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले की पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त हो गयी है। बेवजह मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहनों से बाहर घूमने वालों का चालान कर रही है। मंगलवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रोडवेज के पास चौकी प्रभारी जगन्नाथ ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना

रौनाही थाना क्षेत्र के सुचितागंज बाजार में लाकडाउन में बे वजह दुपहिया वाहनों से घूमने वालों और लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर रौनाही पुलिस ने शिकंजा कस दिया। सुचित्तागंज बाजार में चेकिंग के दौरान कई दुकानदार चोरी से दुकान खोलकर माल बेच रहे थे। पूछे जाने पर पर रौनाही थाना के एसआई वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों और बे वजह घूमने वालों को सख्त हिदायत दे दी गयी है।

लाकडाउन में बेवजह घूमने वाले 19 दो पहिया वाहन चालकों का एम बी एक्ट में चालान किया गया है। चोरी से दुकान खोल कर माल बेचने वाले दुकानदारों की दुकान का वीडियो बना लिया गया है। उनके ऊपर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

इसे भी पढ़े  माझा बरहटा में तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya