Breaking News

कैरम व शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

– भारतीय जीवन बीमा निगम की 42वीं उत्तर मध्य क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता एवं 55वीं उत्तर मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में 12 मण्डलों के कुल 48 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग


अयोध्या। शाने अवध होटल में आयोजित भारतीय जीवन बीमा निगम की 42वीं उत्तर मध्य क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता एवं 55वीं उत्तर मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। उक्त प्रतियोगिता में 12 मण्डलों गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ, आगरा, हल्द्वानी, लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, फैजाबाद और देहरादून के कुल 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल चार खिलाड़ियों ने क्षेत्रीय टीम में अपनी जगह बनाई जो अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तर मध्य क्षेत्र के स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के क्षेत्रीय कीडा अधिकारी  संजीव कुमार सिंह ने खिलाडियों के खेल भावना की सराहना की। कैरम प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में सगीर अहमद, कानपुर मण्डल को प्रथम पुरस्कार एवं महिला वर्ग में रेणुका राय, वाराणसी मण्डल को प्रथम पुरस्कार मिला। शतरंज प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में दिनेश कुमार शर्मा, कानपुर मण्डल को प्रथम पुरस्कार एवं महिला वर्ग में श्रृष्टि खरसाली. देहरादून मण्डल को प्रथम पुरस्कार मिला।

उक्त अवसर पर फैजाबाद मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक जी०एस० यादव, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रबन्धक (का० एवं औ०सं०) संजय कुमार घोष, भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तर मध्य क्षेत्र के स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य हरीश तिवारी एवं अभिषेक पाण्डेय सहित भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वीरेन्द्र पाल ने किया । प्रबन्धक (का० एवं औ०सं०) संजय कुमार घोष ने सभी आगन्तुकों के प्रति हार्दिक आभार जताया।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  जातीय जनगणना की मांग को लेकर भाकपा ने दिया धरना

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.