प्लास्टिक प्रदूषण रोंके विषयक कार्यशाला 5 को

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अवध विवि के संत कबीर सभागार विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा आयोजन

फैजाबाद। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में 05 जून 2018 को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रातः 9.30 बजे “प्लास्टिक प्रदूषण को रोंके” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमिशनर मनोज मिश्र, गेस्ट आफॅ आनर के रूप में प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ0 रवि कुमार सिंह एवं हर्टिकल्चर एवं खाद्य संस्करण, लखनऊ के निदेशक डाॅ0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित द्वारा की जायेगी।
उपर्युक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध मेें पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 जसवन्त सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा बढ़ते हुए प्लास्टिक प्रदूषण एवं जन जागरूकता फैलाने हेतु इस वर्ष यह विषय रक्षा गया है। प्लास्टिक प्रदूषण ने न केवल बड़े शहरों में अत्यधिक प्रदूषण फैलाया है बल्कि साफ-सुथरे गांवों में भी फैलकर ग्रामीण आंचलों को भी अपनी जद में ले लिया। इसी प्रकार प्लास्टिक प्रदूषण ने हमारे तालाबों, झीलों एवं नदियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। बहुत बड़ी मात्रा में अब प्लास्टिक समुन्द्र में भी फैल कर समुन्द्री जीव-जन्तुओं को भी अत्यधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।
प्रो0 जसवन्त सिंह ने बताया कि 5 जून को संत कबीर सभागार में “पूर्वी उत्तर प्रदेश में एरोमा उद्योग की संभावनाओं” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुगंध एवं सरस विकास केन्द्र, कन्नौज के निदेशक डाॅ. शक्ति विनय शुक्ल एवं सीमैप के वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा इस क्षेत्र में उद्योग एवं रोजगार के अवसर पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। प्रो. जसवन्त सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के सौन्दर्यीकरण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम 27 मई से 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक आयोजित किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर, आई0ई0टी0 एवं प्रस्तावित नवीन परिसर (50 एकड़) भूमि में विभिन्न प्रजातियों के 21 हजार पौधें लगाये गये हैं। इन पौधों की समस्त औषधीय जानकारी चित्रों सहित एक पुस्तिका में उपलब्ध करायी जायेगी। जिसका विमोचन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मण्डायुक्त मनोज मिश्र द्वारा की जायेगी। उन्होंने उपरोक्त कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों, शोध छात्रों एवं विद्यार्थियों को आमन्त्रित किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya