पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाना जरुरी: बादल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 कार्यकर्ताओ ने मनाया भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

फैजाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के 44 वें जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के मध्य केक काटने के बाद जिलाध्यक्ष को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला प्रारम्भ हुआ। दिन भर ग्रामीण से लेकर शहर तक कार्यकर्ता व नेता पहुंच कर बधाई देते रहे। सांसद, महापौर, विधायकों ने भी उन्हे जन्मदिन की बधाई दी है।
जिलाध्यक्ष श्री बादल ने सिविल लाईन स्थित गांधी पार्क पहुंचकर उन्होंने पीपल का पौधा लगाया। उन्होने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक है। प्रदूषण के कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो गया है। लोगो को अपने व्यस्ततम समय में कुछ वक्त निकाल कर पौधे लगाना चाहिए तथा वृक्षों को संरक्षण प्रदान करना चाहिए। वर्तमान में जलसंतुलन की समस्या को देखते हुए पानी का उचित इस्तेमाल लोगो को करना चाहिए। समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाहन हर व्यक्ति को करना जरुरी है। जब देश व समाज सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे। समाजिक बुराईयों को समाप्त करने के संकल्प के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, रमेश सिंह, सभापति अंकुर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, परमानंद मिश्रा, रामकुमार सिंह राजू, धमेन्द्र सिंह, हरभजन गौड़, इंजीनियर शिवम सिंह, विवेक पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, शिवम शुक्ला, ऋषिकेश वर्मा, शिवगोविन्द पाण्डेय, भानू प्रताप सिंह, नीरज दीक्षित, बाबूराम यादव, अंकित दूबे, आकाश गुलानी, रणधीर सिंह डब्लू, विकास यादव शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya