पियाजियो इलेक्ट्रिक तिपहिया शोरूम का शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वाहन की एक बार चार्ज करने पर चलने की क्षमता 150 किलोमीटर

अयोध्या। मंगलवार को वंशादि मोटर्स, सहादतगंज बाईपास रोड पर पियाजियो इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन शोरूम का उदघाटन मण्डलायुक्त  गौरव दयाल व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के द्वारा रिबन काट कर किया गया। इस अवसर पर पियाजियो कम्पनी के जोनल मैनेजर ओमकार प्रियदर्शी व जोनल मैनेजर सर्विस अखिलेश श्रीवास्तव, निरंकार सिंह, अतुल सिंह, सरदार सुरेन्द्र सिंह गांधी, शक्ति सिंह, सरदार जसवीर सिंह, विनोद शर्मा, श्यामपाल चोपड़ा, गिरधारी चावला, विनोद पटेल, सरदार हरजीत सिंह लवली, ब्लॉक प्रमुख बीकापुर शिव कुमार सिंह, पार्षद दीप कुमार, लवलेश सिंह, पुष्कर श्रीवास्तव, महन्त रामदास, विजय अग्रवाल सहित सैकण्डो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इटली की मसहूर कम्पनी पियाजियो इलेक्ट्रिक कारगो व पेंसेजर सहित दो मॉडल में शोरूम में उपलब्ध है वाहन की एक बार चार्ज करने पर चलने की क्षमता 150 किलोमीटर है। इसको 03 घण्टे में फुल चार्ज घरेलू बिजली कनेक्शन से ही किया जा सकता है। वंशादि मोटर्स के एम०डी० तरून मित्तल व चन्द्रप्रकाश गुप्ता द्वारा सभी आगन्तुको का आभार प्रकट किया गया।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya