फैजाबाद। 20 वर्ष पूर्व सावन की तेरस को महाप्रयाण करने वाले जिले के शीर्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों मे एक पं. मन्नीलाल शुक्ल की जिन्दगी का एकशती लम्बा सफरनामा सादगी, राष्ट्रप्रेम और उद्यम का प्रतीक रहा। आज उनके निज निवास पर 20वीं पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने उनके चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते हुए माल्यार्पण किया और कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आवाहन पर 1930 के नमक सत्याग्रह आंदोलन मे भाग लेने के कारण शुक्ल जी को जेल की यात्रा करनी पड़ी थी। कार्यक्रम का संचालन हिन्दु महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुँचे भाजपा के जिला विस्तारक नीरज दीक्षित ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि शुक्ल जी 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन मे भी विशेष सक्रिय रहे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी शुक्ल जी ने आजादी के बाद भी समाज सेवा मे अपना योगदान किया ऐसे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को याद करना हमारे लिए गर्व की बात है। भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने कहा कि चैक घण्टा घर मे हजारो सेनानियों के साथ सन् 1930 में नमक आन्दोलन मे श्री शुक्ल ने प्रमुख भूमिका निभायी।
कार्यक्रम के अन्त मे आये हुए अतिथियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेनानी पौत्र व भाजपा के नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार शुक्ल ने कहा कि स्वतन्त्रता संगा्रम सेनानियो कि स्मृतियो को हमे सजो के रखना होगा साथ ही उनके बताये हुए मार्ग पर चल कर राष्ट्र की सेवा करनी होगी।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पियूष रंजन, अखिल भारतीय स्तन्त्रता सेनानी परिषद के अध्यक्ष राम कुमार शुक्ल, शहीद स्मारक समिति के संयोजक ओम प्रकाश सिंह नाहर, भाजपा के जिला विस्तारक नीरज दीक्षित, भाजपा के जिला महामंत्री राधे श्याम त्यागी, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पाण्डेय एडवोकेट, भाजपा के नगर महामंत्री राम नन्दन तिवारी, भाजपा के नगर मंत्री ओम मोटवानी, भाजपा नेता प्रमोद मौर्या, अजय ओझा, अधिवक्ता श्रीधर मिश्र, अधिवक्ता प्रदीप चैबे, पीयूष रंजन, अशोक कुमार शुक्ला, संजीव शुक्ला, अभिषेक शुक्ला अनुराग शुक्ला, मुरली यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
20वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मन्नीलाल शुक्ल
Advertisements
Advertisements
Comments are closed.